जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने वीरवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के जिले शोपियां में कुछ आतंकवादियों ने एक बैंक को लूटा है। जानकारी के मुताबिक ये बैंक लूट शोपियां स्थित जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा में हुई है।
मिली सूचना के मुताबिक शोपियां जिले में स्थित जम्मू कश्मीर बैंक की तुर्कवंगान शाखा में वीरवार को 4 आतंकियों द्वारा इस बैंक लूट को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों द्वारा सुबह जम्मू कश्मीर बैंक की इस शाखा पर हमला बोला गया जिसके बाद आतंकियों द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई।
फायरिंग के बाद आतंकी बैंक में घुसे और वहां पर मौजूद नकदी लेकर एक एसयूवी गाड़ी में फरार हो गए। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामला दर्ज करके आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।