फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः लश्कर का मददगार पांच दिन के पुलिस रिमांड पर, छापामारी जारी

Wed, 22 Jul 2020 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

शहर के पीर मिट्ठा इलाके से पकड़े गए लश्कर के मददगार को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीमों ने डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भी मंगलवार को छापामारी की। आरोपी मुब्बसर भट्ट के संपर्क में रहने वाले छह से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। इनमें से कुछ के हिजबुल और लश्कर के लिए काम करने की आशंका है।

विज्ञापन


हालांकि अब तक यह सामने नहीं आया कि आखिर मुब्बसर तक हवाला का पैसा कैसे पहुंचा। इसकी तहकीकात की जा रही है। पुख्ता सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन विंग ने सोमवार को डोडा के रहने वाले मुब्बसर को जम्मू के खटीका तालाब स्थित मस्जिद से दबोचा था।

इसके पास एक टिफिन बॉक्स भी मिला था। इसमें डेढ़ लाख रुपये थे। इन पैसों को डोडा में आतंकी गतिविधियों पर खर्च किया जाना था। यह पैसा पाकिस्तान में लश्कर के कमांडर हारून ने भेजा था। मंगलवार को पुलिस टीमों ने जम्मू संभाग के कठुआ, सांबा, बठिंडी आदि इलाकों में कुछ लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


कुछ टीमों ने डोडा और किश्तवाड़ में भी पूछताछ की है। पुलिस ने आरोपी मुब्बसर के मोबाइल फोन को भी जांच के लिए लैब भेजा है। गौर हो कि डोडा किश्तवाड़ में आतंकी संगठन दोबारा आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें