अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सेना ने सोमवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के आवरा इलाके में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है ।
सेना की चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, विशिष्ट इनपुट के आधार पर, कुपवाड़ा के आवरा के घने जंगल वाले इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन कोट नाला शुरू किया। अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, उपकरण और युद्ध जैसा सामान बरामद किया।
-
कुलगाम में मारे गए थे चार आतंकी
चिनार कोर ने एक्स पर लिखा इस महीने की शुरुआत में, सेना ने कुलगाम में ऑपरेशन रेडवानी पाईन में तीन आतंकियों को मार गिराया था।यह ऑपरेशन 6-7 मई की मध्यरात्रि को शुरू हुआ था जो करीब 40 घंटे चला था। इस ऑपरेशन में चार आतंकी मारे गए थे।