सरकार ने उच्चाधिकार प्राप्त समिति का किया गठन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में तंबाकू पर नियंत्रण के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है।
समिति को तंबाकू उद्योग के निहित स्वार्थों व प्रभाव से मुक्त होकर तंबाकू नियंत्रण संबंधी नीतियां बनाने का अधिकार होगा। सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा और क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण उपायों को और प्रभावी ढंग से लागू करने के सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह पहल भावी पीढ़ियों को तंबाकू के नुकसान से बचाने के लिए चल रहे प्रयासों में एक मील का पत्थर है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण सेल कश्मीर ने इस पहल की सराहना की है।