फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुंछ के जंगलों में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार बरामद 

Sat, 08 Aug 2020 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
विज्ञापन
आतंकी ठिकाने से बरामद हथियार... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस और सेना ने एक बार फिर आतंकी साजिश नाकाम कर दी है। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना की रोमियो फोर्स ने तलाशी अभियान के दौरान जिले के मनंगनाड़ टाप जंगल में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर हथियार बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


इन हथियारों में दो पुरानी एके 47 राइफल और चार मैगजीन शामिल हैं। जिस जगह से हथियार बरामद हुए हैं, वह सीमा पार से घुसपैठ के बाद आतंकियों के आने-जाने का पुराना रूट रहा है। पुंछ सेक्टर में एलओसी से घुसपैठ के बाद आतंकियों के लिए कश्मीर घाटी पहुंचने का ये आसान रास्ता है, क्योंकि बीच में पड़ती पीर पंजाल की पहाड़ियों में कई जगहों पर सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती नहीं है।  

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह डीएसपी ऑपरेशन मुनीश शर्मा की अगुवाई में एसओजी और रोमियो फोर्स की 39 आरआर ने नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती क्षेत्र मनंगनाड़, मनंगनाड़ टाप, ढिंगी चीड़ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दोपहर बाद करीब ढाई बजे सुरक्षा बलों ने मनंगनाड़ टाप के कलसां क्षेत्र में जंगल में बना एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। जहां से दो पुरानी एके 47 राइफल और 4 मैगजीन बरामद की। 
विज्ञापन


इस बारे में एसएसपी रमेश अंगराल का कहना है कि पुख्ता जानकारी पर एसओजी और सेना ने साझा तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान हथियार बरामद हुए। गौरतलब है कि आतंकवाद के दौर में इस क्षेत्र को आतंकियों द्वारा घुसपैठ के बाद आवाजाही के मुख्य मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता था। शायद उसी दौरान आतंकियों ने यह हथियार छुपा कर रखे होंगे।

 सेना और पुलिस इससे पहले भी कई जगह आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर बड़ी मात्रा में हथियार बरामद कर चुकी है। कई आतंकी समर्थकों को हथियारों के साथ पकड़कर बड़ी साजिश नाकाम कर चुकी है। अभी बुधवार को ही श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर आईईडी ट्रेस कर निष्क्रिय की थी। ये आईईडी आतंकियों ने सैन्य काफिले को उड़ाने के लिए लगा रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें