दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। हालांकि, यहां से हथियार व गोला बारूद नहीं मिले।
केवल खाने-पीने की सामग्री जब्त की गई। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने यरवान जंगल क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकी ठिकाने का पता चला।
उधर सोमवार को डोडा जिले के मंधान के जंगलों में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया था। यहां से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए थे। राष्ट्रीय राइफल्स की टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मंधान के जंगलों में संयुक्त अभियान चलाया था।
आतंकियों के ठिकाने से 11 एके-47 के राइफल्स, चार वायरलेस सेट्स, 518 एके-47 बुलेट, आठ आरपीजी राउंड, पांच एसएलआर मैगजीन, एक पिस्टल मैग्जीन, एक यूबीजीएल बैरल, एक चाइनीज पिस्टल और देसी कट्टा के अलावा और भी कई चीजें बरामद की गईं थी।