फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः किश्तवाड़ में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, गोला-बारूद बरामद

Thu, 22 Feb 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
HIDE OUT - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केशवान क्षेत्र में आतंकी ठिकाने से बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाते हुए इसका पता लगाया। पुलिस और सेना की आरआर बटालियन को सूचना मिली कि केशवान क्षेत्र में आतंकियों ने एक ठिकाना बनाया हुआ है।

विज्ञापन


आशंका है कि इस ठिकाने में बड़ी मात्रा में हथियार व गोला बारूद छुपाया हुआ है। सूचना के आधार पर क्षेत्र में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। संयुक्त पार्टियों ने क्षेत्र को घेर लिया और ठिकाने तक पहुुंचे। जहां बड़ी मात्रा में गोला-बारूद छुपाया गया था।

मौके से दो एके 56 राइफल, तीन 9 एमएम पिस्तौल, एक देसी पिस्टल, एके 56 राइफल की 15 मैगजीन, पिका के 98 राउंड,  यूबीजीएल के दो राउंड, आरपीजी के एक दौर, दो दूरबीन, 12 डेटोनेटर और मौके से दो रेडियो बरामद हए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें