फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Terriost: आतंकियों के गाइड आरिफ ने 20 दिन बाद भी नहीं उगला सच, कस्टडी में लेगी पुलिस

Sun, 20 Jul 2025 03:13 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

राजोरी में पकड़े गए आतंकियों के गाइड मोहम्मद आरिफ ने 20 दिन बाद भी सच नहीं बताया और बार-बार बयान बदलकर जांच को गुमराह कर रहा है। पुलिस दोबारा कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ करेगी, जबकि वह बार-बार बीमारी का बहाना बनाकर दबाव से बच रहा है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा से गिरफ्तार आतंकियों के गाइड मोहम्मद आरिफ ने 20 दिन बाद भी सच नहीं उगला है। वह लगातार बयान बदल रहा है। आरिफ को संयुक्त पूछताछ केंद्र (जेआईसी) जम्मू भी भेजा गया, लेकिन वहां भी उसने कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन


10 दिन की पूछताछ के बाद इसे दोबारा राजोरी पुलिस के पास भेज दिया गया। फिलहाल वह जेल में है। पुलिस पूछताछ के लिए दोबारा कस्टडी लेगी।पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के डटोट गांव के रहने वाले आरिफ को 29 जून को राजोरी के तरकुंडी सेक्टर में सेना और बीएसएफ ने मिलकर पकड़ा था।

पुलिस की पूछताछ में वह लगातार बयान बदल रहा है। वह आतंकियों को पहले भी एलओसी पर लेकर आ चुका है। इसका भाई, पिता और खुद पेशे से नाई हैं। पाकिस्तानी सैन्य अफसरों ने इसे पैसे देकर आतंकियों को एलओसी तक पहुंचाया। ये सारी बातें आरिफ पुलिस को बता चुका है, जिस पर पुलिस यकीन नहीं कर रही।
विज्ञापन


आरिफ के पास से बिना सिम के सैमसंग सिरीज का एक मोबाइल फोन भी मिला था। इसे भी एफएसएल के पास भेजा हुआ है, लेकिन डाटा अभी नहीं मिला है। इसलिए अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। आरिफ रोज बीमार होने की बात भी कहता है, जिसके चलते उसे बार-बार अस्पताल लेकर जाना पड़ता है।आरिफ को फिर कस्टडी में लेंगे

आरिफ से पूछताछ जारी है। वह हर बार बयान बदल रहा है। सच उगलवाने के लिए उसे जम्मू के जेआईसी भी भेजा। वहां भी इसने ऐसा ही किया। बार-बार बीमार हो जाता है, इसलिए ज्यादा दबाव नहीं बना सकते। उम्मीद है जल्द ही सच्चाई का पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल ये जेल में है। इसे फिर कस्टडी में लेंगे।-गौरव सिकरवर, एसएसपी, राजोरी
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jammu Kashmir: 90 के दशक से आतंक का सामना कर रहे परिवारों को अब मिला न्याय, बोले भाजपा नेता सुनील शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें