फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: 90 के दशक से आतंक का सामना कर रहे परिवारों को अब मिला न्याय, बोले भाजपा नेता सुनील शर्मा

Sun, 20 Jul 2025 01:01 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

भाजपा नेता सुनील शर्मा ने कहा कि आतंक पीड़ित परिवारों को रोजगार देकर उपराज्यपाल प्रशासन ने उनकी उम्मीदें जगाईं, और कहा कि एलजी प्रशासन सक्रिय है, जबकि उमर सरकार केवल राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता सुनील शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता सुनील शर्मा ने श्रीनगर में बयान देते हुए कहा कि 1990 के दशक से जम्मू-कश्मीर आतंकवाद की मार झेल रहा है, जिसमें सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि इन पीड़ित परिवारों की लंबे समय तक किसी ने सुध नहीं ली, लेकिन अब उपराज्यपाल प्रशासन ने ऐसे परिवारों के लिए उम्मीद की किरण जगाई है।

विज्ञापन


जिन परिवारों ने अपनी सारी उम्मीदें खो दी थीं, आज उन्हें राहत मिली है। एलजी प्रशासन ने ऐसे हर परिवार से एक-एक व्यक्ति को रोजगार देने की प्रक्रिया शुरू की है। बीते 10-15 दिनों में फास्ट ट्रैक पर डॉक्यूमेंटेशन का काम हुआ और हाल ही में आदेश भी बांटे गए। एलजी ने निर्देश दिया है कि शेष पीड़ित परिवारों को इसी महीने के भीतर रोजगार दिया जाएगा।

इसके साथ ही सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी सरकार पर बोले की उमर अब्दुल्ला की सरकार सिर्फ ड्रामा कर रही है। वे खुद को बहुत चालाक समझते हैं, लेकिन कश्मीरी जनता अब सब समझ चुकी है। वह खुद को सिर्फ कश्मीर का मुख्यमंत्री दिखाना चाहते हैं, जबकि उन्होंने जम्मू की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। वे एक असफल मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सिर्फ वादे किए, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि मौजूदा प्रशासन वास्तविक काम कर रहा है और पीड़ितों को राहत पहुंचाने में पूरी गंभीरता से जुटा है, जबकि विपक्ष सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें