सेना और आतंकियों में मुठभेड़
- फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को आतंकी सेना का घेरा तोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए। एक सूचना के आधार पर सेना ने इलाके का घेराव किया था। आसपास के इलाकों में अभी सर्च ऑपरेशन जारी है ।
सेना के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि सूचना के आधार पर सेना ने शनिवार की सुबह जिले के लावडूरा गांव का घेराव किया। उन्हें जानकारी दी कि इलाके में एक मकान में दो-तीन आतंकी छिपे हैं।
अधिकारी ने बताया कि करीब दो घंटे तक इलाके में तलाशी अभियान चला, लेकिन आतंकियों का पता नहीं चला है। गौरतलब है मिली जानकारी के अनुसार सेना द्वारा लावडूरा और आसपास के इलाकों में आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों की मानें तो आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए हैं।