फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद माता वेष्णों देवी के दर्शनार्थियों से पत्नीटॉप में बढ़ी भीड़

Sat, 14 Jan 2017 04:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
वैष्णों देवी के दर्शन के बाद पत्नीटॉप जा रहे श्रद्धालु - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप और नत्थाटाप में बर्फ  की सफेद चादर पर सैलानियों का जमावड़ा लग गया। देश के कई हिस्सों के सैलानी पत्नीटाप और नत्थाटाप की हसीन वादियों में पहुंचे और वहां की खूबसूरती में खो गए। 
विज्ञापन


शुक्रवार को भी सैलानी श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पत्नीटाप के देवदारों पर लदी बर्फ  को देखने पहुंचे। वहीं से नत्थाटाप में भी पहुंच गए। सैलानी सुबह से शाम तक इन स्थलों में मौज-मस्ती करते नजर आए। बर्फ  के बीच कई खेलों का आनंद लिया।

वहीं स्लेज ने भी सैलानियों को बर्फ  के बीच इन स्थलों का अवलोकन करवाया। गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों के सैलानी बर्फबारी के बाद इन स्थलों का रुख कर रहे हैं, इसके बाद कारोबारियों के चेहरे भी खिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें