दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार देर रात के समय आतंकी सुरक्षाबलों को चकमा देकर फरार होने कामयाब हो गए। इससे पहले शाम के समय तलाशी अभियान के दौरान घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला बोल दिया था, जिसमें सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए थे।
उधर शोपियां में भी आतंकी सुरक्षाबलों को चकमा देने में सफल रहे। सीआरपीएफ के एक आला अधिकारी के अनुसार अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा के आरवानी इलाके में मंगलवार शाम को आतंकियों के खिलाफ शुरू किया गया।
अभियान देर रात को समाप्त करना पड़ा, क्योंकि अंधेरे के साथ-साथ घनी आबादी का फायदा उठाते हुए आतंकी घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गए थे।