फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा! जम्मू कश्मीर के रास्ते पंजाब पहुंचे आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में आर्मी के एयरबेस में हुए आतंकवादी हमले के मामले में आतंकवादियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हमला करने वाले आतंकवादी जम्मू कश्मीर पाकिस्तान बार्डर से भारत में घुसे थे।
विज्ञापन


जिसके बाद इन आतंकवादियों ने पठानकोट तक का रास्ता तय किया। पंजाब में हुए लगातार दूसरे आतंकवादी हमले में देश की सुरक्षा को कड़ा धक्का लगा है।

आतंकवादियों ने जिस तरह से सीमा पार से देश में एंट्री की है वह बेहद चौकाने वाला है। हमले करने वाले आतंकवादियों के बारे में माना जा रहा है कि ये वही चार लोग हैं जिन्होंने पंजाब के एसपी और उनके सहायकों का अपहरण कर लिया था, जिसके बाद ये आतंकवादी उनकी गाड़ी लेकर वायुसेना के एयरबेस तक पहुंच गए।
विज्ञापन

तब भी यहीं से घुसे थे आतंकी

इस बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई लेकिन सूत्रों का मानना है कि ये आतंकवादी पाकिस्तान के बहावलपुर से सीमा पार करके भारत के जम्मू कश्मीर में दाखिल हुए।

जिसमें ये सांबा से होते हुए नगरी, बमियाल, खोजी, चक्क, नरोट, जैमल सिंह कथलौर से होकर नहर के किनारे पठानकोट पहुंचे थे। इसक रास्ते से एंट्री करने का अंदेशा इसीलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि जब पंजाब के दिनानगर में आतंकवादी हमला हुआ ‌था,।

तो बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल ने कहा था कि आतंकवादी पंजाब बार्डर यानि अंतर्राष्ट्रीय सीमा से नहीं, बल्कि जम्मू कश्मीर बार्डर यानि एलओसी से दाखिल हुए हैं। जिसके बाद वो सांबा से होते हुए दिनानगर में पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें