फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: गणतंत्र दिवस के पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Thu, 26 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भारी मात्रा में हथियार बरामद - फोटो : ANI
विज्ञापन
सेना ने जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के हिलनार क्षेत्र में आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया है। इसमें भारी मात्रा में युद्ध जैसे हथियारों को बरामद किया गया। गणतंत्र दिवस से इस ठिकाने को ध्वस्त कर सेना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सेना को इसके  खुफिया इनपुट मिले थे।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर जांच की गई। एक एके 47, एक पिस्तौल, चाइनीज मैगजीन, एक अंडर बैरेल ग्रेनेड, सात अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, दो चाइनीज हैंड ग्रेनेड, 3 एक 47 मैगजीन, 7.62 एमएम के 428 राउंड, दो रेडियो सेट मिले हैं।

इन हथियारों से आतंकी गणतंत्र दिवस को लेकर तबाही मचा सकते थे। सेना और पुलिस के तालमेल से एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर पहले से जारी एलर्ट के बाद से जम्मू कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें