फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पुलिस वाहन पर आतंकी हमला, हाईवे पर बरसाईं गोलियां

Fri, 10 Nov 2017 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
विज्ञापन
kashmir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में आतंकियों ने शुक्रवार को पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया। हालांकि, इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। हमले के बाद आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11:55 बजे हुई, जब पुलिस की टाटा-407 (जेके01पी-8963) श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी कि अचानक काजीगुंड के बुन्गाम इलाके में हाईवे पर आतंकियों ने करीब 7 से 8 राउंड इस गाड़ी पर फायर किए।

फायरिंग के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सभी लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। इस घटना के बाद सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। 
विज्ञापन


उधर, दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा पुलिस लाइन में तैनात एक संतरी ने शुक्रवार तड़के 3:15 बजे संदिग्ध हरकत देखने के बाद हवाई फायरिंग की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संतरी ने वार्निंग शॉट फायर किए।

ज्ञात हो कि इससे पहले अगस्त में आतंकियों ने डीपीएल पुलवामा में आत्मघाती हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में सुरक्षाबलों के आठ जवान शहीद हुए थे, जबकि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढेर किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें