फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, 3 की मौत

Sun, 07 May 2017 10:04 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार देर रात आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक पुलिसकर्मी तथा दो नागरिक शामिल हैं। पुलिसकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी भी मारा गया। छह अन्य घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन


घटना के बारे में डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि कुलगाम जिले में मीर बाजार से डिविजनल आफिसर कुलगाम तीन पुलिसकर्मियों के साथ गुजर रहे थे। यह बाजार काजीगुंड-कुलगाम हाईवे पर है, जहां ट्रैफिक जाम देख उन्होंने गाड़ी रोक दी और जाम खुलवाने लगे। इसी बीच गाड़ी से पहुंचे तीन-चार आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

इसमें दो नागरिकों और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी भी मारा गया है। फिलहाल इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके पास से एक ग्रेनेड और पांच कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एक अन्य आतंकी भी घायल हुआ है, लेकिन वह भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल जवानों का श्रीनगर में इलाज जारी

सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज - फोटो : File Photo
हालांकि, पुलिसकर्मियों ने आतंकी की रिवाल्वर भी छीन ली है। डीजीपी ने बताया कि घटना में चार पुलिसकर्मी तथा दो नागरिक घायल भी हुए हैं। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर तीन पुलिसकर्मियों को सेना के बेस अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मारे गए पुलिसकर्मी की शिनाख्त महमूद व नागरिक की नवाज ए मीर के रूप में हुई है। एक अन्य नागरिक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। मारा गया आतंकी साकिब गनेई था। घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गई। खुली दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। सूचना पाकर पहुंचे सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।

कुलगाम जिले में ही पिछले दिनों आतंकियों ने कैश वैन पर हमला कर पांच पुलिसकर्मियों तथा बैंक के दो सुरक्षा गार्डों की हत्या कर दी थी। दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों की बढ़ती गतिविधियों को देखकर जेके बैंक की शोपियां तथा पुलवामा जिले में 40 शाखाओं से कैश लेन देन रोक दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें