फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में फिर भड़की हिंसा, 40 से ज्यादा घायल

Sat, 06 May 2017 11:46 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी में शनिवार को भी छात्र हिंसा भड़की। हंदवाड़ा तथा पुलवामा में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए। उग्र छात्रों की भीड़ को तितर बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। झड़प में 40 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गए हैं। इसके साथ ही दो पुलिस अधिकारी समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में गर्वनमेंट डिग्री कालेज के छात्रों ने सुबह कैंपस से बाहर निकलकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर पत्थर रखकर रास्ता जाम कर दिया। दुकानें भी बंद कराई और वाहनों पर पथराव किया। सुरक्षा बलों की ओर से जब उन्हें रोका गया तो छात्रों ने भारी पथराव शुरू कर दिया।

उग्र छात्रों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोेले दागे गए। एसएसपी गुलाम जिलानी वानी ने बताया कि सुबह से ही छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। काफी संयम बरतकर स्थिति को काबू में किया गया। पथराव में एसडीपीओ हंदवाड़ा शब्बीर खान तथा एसएचओ हंदवाड़ा तारिक अहमद घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पैलेट से किशोर के घायल होने के बाद प्रदर्शन

कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के नेवा इलाके में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसमें आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। ज्ञात हो कि 15 अप्रैल को पुलवामा डिग्री कालेज में पुलिसिया कार्रवाई से नाराज छात्र पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। 

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के देवसर इलाके के चुरत गांव में सुरक्षा बलों की ओर से चलाए गए पैलेट से किशोर के घायल होने के बाद जमकर प्रदर्शन हुए। बताते हैं कि कुछ युवा क्रिकेट खेल रहे थे।

इसी दौरान सुरक्षा बलों की गाड़ी उधर से गुजरी तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इस पर सुरक्षा बलों ने पैलेट गन खोल दिया। इसमें जिशान शाह (15) नामक किशोर घायल हो गया। उसे अनंतनाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें