सूत्रों के अनुसार, आतंकी वीरवार को गांव में घुसे और कुलदीप व नजीर को अपने साथ लेते गए। जंगल में ले जाकर दोनों को गोली मार दी। दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं। वायरल फोटो में दोनों युवकों की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है, साथ ही उनके हाथ भी पीछे बंधे हुए हैं।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने घटना की निंदा करते हुए इसे बर्बर घटनाक्रम बताया है। उन्होंने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति दुख जताते हुए संवेदना प्रकट की है।