फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमला: पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, तलाशी अभियान जारी

Tue, 25 May 2021 06:58 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आतंकी संगठन लोगों में भय उत्पन्न करने के लिए सुरक्षाबलों को लगातार निशाना बना रहे हैं।

 
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के त्राल इलाके में संदिग्ध आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया गया। सुरक्षाबलों की संयुक्त नाका पार्टी को आतंकियों द्वारा निशाना बनाया गया। हालांकि इस हमले में किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जिले में नाका पार्टी पर तैनात जवानों को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने हमला किया। सतर्क जवानों ने मोर्चा संभाला। लेकिन आतंकी मौके से फरार हो गए। हमलवारों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- #ladengecoronase: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में 45+ के सभी लोगों को लग गई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि 23 मई को भी दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने हमला किया गया। इसमें भी सुरक्षाबलों की संयुक्त नाका पार्टी को निशाना बनाया था। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें