फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के शोपियां में पुलिसकर्मी के घर पर आतंकी हमला

Wed, 29 Mar 2017 12:08 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के घर पर आतंकी हमला - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सोमवार को 2 पुलिसकर्मियों के घर पर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक ये हमला रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ।
विज्ञापन


  J&K: Terrorists barged into residence of 2 police officers in Shopian, ransacked their houses,fired gunshots in air before fleeing from spot pic.twitter.com/zvpyIgKFsN — ANI (@ANI_news) March 27, 2017


अब तक मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम शोपियां के दियारू गांव में आतंकियों ने एएसआई दिलबार अहमद और रियाज अहमद के घर पर हमला करते हुए वहां तोड़फोड़ की। इसके बाद भागते हुए आतंकियों की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिन पुलिसकर्मियों के घर पर हमला किया गया वो रिश्ते में भाई हैं। सूत्रों के अनुसार जिस वक्त ये घटना हुई उस दौरान एएसआई अपने घर पर मौजूद नहीं था। हालांकि अब तक पुलिस की ओर से इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें