फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की गोलाबारी में सीमा पर मासूमों पर निशाना, 6 साल के बच्चे की मौत

Mon, 24 Oct 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाक रेंजर्स पर बीएसएफ के सख्त पलटवार के बाद से बौखलाया पाकिस्तान सरहद पर लगातार फायरिंग करके भारतीय जवानों और स्थानीय सीमांत लोगों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान ने न सिर्फ भारतीय सीमा पर फायरिंग की है बल्कि सीमांत क्षेत्रों के कई रिहाइशी इलाके में अपने मोर्टार बरसाए हैं। पाकिस्तान की नापाक हरकत के जवाब में भारतीय जवानों की ओर से भी गोलीबारी की गई है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में सीमा के सटे गांवों में कई मासूम बच्चों को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में सीमांत क्षेत्र के गढ़काल इलाके में सुनील सिंह नाम के एक दो साल का बच्चा घायल हुआ है । इसके अलावा सीमांत क्षेत्र के ललयाल कानाचक इलाके में 6 साल का एक बच्चे की पाकिस्तान की गोलाबारी के दौरान मौत हो गई है 

पाक की गोलाबारी में घायल इस बच्चे का नाम विक्की है जिसकी उम्र करीब 6 वर्ष बताई जा रही है। पाक की गोलाबारी में विक्की की मां भी घायल हुई हैें । विक्की का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है जो कि ललयाल इलाके में मजदूरी करता है । पाक की फायरिंग में बच्चे की मौत के बाद पूरा परिवार सदमें में हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान की छत पर गिरे मोर्टार से बाल बाल बचा मासूम

मोेर्टार के धमाके के बाद उड़ गई छत - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान की ओर से आरएसपुरा सेक्टर में भी कई रिहाइशी इलाकों में फायरिंग की गई है । पाक की फायरिंग में आरएसपुरा सेक्टर में 3 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा बीएसएफ के एक जवान शहीद भी हुए हैं । पाक की ओर से रिहाइशी इलाके में मोर्टार बरसाने के दौरान ही एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। 

दरअसल अब्दुल्लियां सेक्टर में जिस दौरान पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे जा रहे थे उसी दौरान सीमा पार से आया एक मोर्टार सीमांत क्षेत्र के एक घर पर गिरा। मोर्टार के गिरने से मकान की छत पर एक तेज का धमाका हुआ। मोर्टार का धमाका इतना तेज था कि मकान की छत ही उड़ गई और छत के बीचोबीच एक बड़ा गढ्ढा हो गया। 

जिस समय ये धमाका हुआ उस समय घर में कई लोग मौजूद थे। पाक का मोर्टार जिस कमरे की छत पर गिरा उसमें एक बच्चा सो रहा था। धमाके के बाद मकान की छत के उपर मोर्टार फटने से जान का तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन मकान की छत जरूर उड़ गई। लोगों के मुताबिक अगर ये मोर्टार घर के अंदर गिरा होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें