श्रीनगर। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले की कश्मीर के सभी स्कूलों में व्यापक निंदा की गई है। इस दौरान सुबह की सभाओं में शोक सभाएं और विशेष प्रार्थनाएं हुईं। कश्मीर स्कूल शिक्षा निदेशालय के सम्मेलन कक्ष में सुबह संभागीय स्तर की शोकसभा आयोजित की गई।
विज्ञापन
बैठक में निदेशालय के सभी अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए। इसमें स्कूल शिक्षा निदेशक डॉ. जीएन. इट्टू ने दिवंगत लोगों के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के लिए धैर्य की कामना की। निदेशक ने दोहराया कि स्कूल शिक्षा विभाग का प्रत्येक कर्मचारी इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। साथ ही घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है। शोकसभा के दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। जिला और जोनल स्तर पर भी शोक सभाएं आयोजित की गईं। संवाद