दक्षिणी कश्मीर के त्राल में एक पूर्व आतंकी ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला बोला। उसने कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और ग्रेनेड दागने की कोशिश की।
सीआरपीएफ के सतर्क जवानों ने पूर्व आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
पुलिस के अनुसार रविवार की शाम त्राल के लाम निवासी पूर्व आतंकी मोहम्मद मकबूल गनेई ने सीआरपीएफ के नवडाल स्थित 180 बटालियन सीआरपीएफ कैंप पर फायरिंग की।
इससे पहले उसने ग्रेनेड फेंकने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो सका। फायरिंग होते ही सतर्क जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। साथ ही उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक पिस्टल और ग्रेनेड बरामद किया गया है।