एयर एशिया एयरलाइन ने श्रीनगर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू की है। रविवार सुबह और शाम की फ्लाइट के साथ इस सेवा का आगाज हुआ।
दिल्ली से आई पहली फ्लाइट को श्रीनगर में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे रिसीव किया और दिल्ली के लिए उड़ान को भी मुख्यमंत्री ने ही रवाना किया।
आने वाले दिनों में कंपनी श्रीनगर को अन्य स्थलों के साथ जोड़ने की योजना बना रही है। महबूबा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इससे कश्मीर आने वाले पर्यटकों को काफी लाभ पहुंचेगा। कंपनी ने श्रीनगर के स्थानीय युवाओं को केबिन क्रू और ग्राउंड स्टाफ के लिए नियुक्त किया है।
महबूबा ने कंपनी से सिफारिश की थी, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले। इस मौके पर उनके साथ कश्मीर के मंडलायुक्त बशीर अहमद, पर्यटन विभाग के सचिव फारूक शाह, आईजी कश्मीर जे एम जिलानी, निदेशक कश्मीर पर्यटन विभाग महमूद अहमद शाह, एयर एशिया के सीईओ अमर अबरोल आदि थे।