फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों का हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

Tue, 01 Jan 2019 10:24 AM IST
Pranjal Dixit ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर - फोटो : self
विज्ञापन

पाकिस्तान लगातार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पुलवामा जिले के ट्राल इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ की 180 बटालियन के कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते सोमवार को पाक रेंजर्स ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में केरन सेक्टर व पुंछ जिले के करमारा सेक्टर में रुकरुक कर फायरिंग की। वहीं रविवार को भी एक ऐसा ही मंजर देखने को मिला जब बारामुला में पाकिस्तानी बैट कमांडो जंगल और पाकिस्तान की ओर से की जा रही कवर फायर का सहारा लेकर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। ये बैट कमांडो भारत की सीमा से सटे नौगाम सेक्टर में सेना की चौंकियों पर बड़ा हमला करने की फिराक में थे। 

मगर उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए भारतीय जवानों ने फौरन जवाबी कार्रवाई की और दो पाकिस्तानी बैट कमांडों को मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भेजे गए अन्य बैट कमांडों और आतंकी भारतीय सेना की इस बड़ी जवाबी कार्रवाई को देख उल्टे पांव भागने को मजबूर हो गए।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें