दक्षिण कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षा बलों को निशाना बना कर हमला किया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने त्राल में सीआरपीएफ की 180 बटालियन को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने त्राल में सीआरपीएफ हेड क्वाटर पर ग्रेनेड हमला किया है।
इस हमले में एक कांस्टेबल के घायल होने की भी खबर आ रही है घायल जवान की पहचान सतीश चंद्र के रूप में हुई है लेकिन इसकी अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि आतंकियों ने वीरवार शाम को ही कुलगाम के पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया था जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए है।
J&K: Terrorists lobbed a grenade at CRPF HQ in Tral at 1815 hrs; 1 constable sustained splinter injuries & evacuated; More details awaited
— ANI (@ANI) October 26, 2017