फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठी नजर आएगी जम्मू की बेटी

Thu, 26 Oct 2017 06:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
जम्मू की बेटी रूकमणी संब्याल
विज्ञापन
सोनी चैनल के चर्चित कार्यक्रम में "कौन बनेगा करोड़पति" की हॉट सीट पर जल्द ही जम्मू की बेटी बैठी नजर आएगी। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की रहने वाली रूकमणी संब्याल ने फास्टेस्ट फिंगर का फस्र्ट राउंड पास कर लिया है। इसी के साथ रूकमणी रियासत की दूसरी बेटी होंगी जो बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ शो में नजर आएगी।
विज्ञापन


सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति में रूकमणी का एपिसोड अभी प्रसारित नही हुआ है। केबीसी टीम ने केहली मंडी में रूकमणी के घर से जुड़ी चीजों पर एक छोटी सी डाक्यूमेंटरी भी बनाई है।

यह शो 30 अक्तूबर को 8:30 से 9:30 बजे सोनी चैनल पर पर प्रसारित होगा। सांबा जिले के लोग इस एपिसोड को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। जबकि स्थानीय लोगों ने बेटी को सांबा जिले का देश भर में नाम रोशन करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें