फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सीआईएसएफ जवानों से भरी बस पर आतंकी हमला, एएसआई शहीद; दो जवान घायल

Fri, 22 Apr 2022 09:41 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। आतंकियों ने ड्यूटी पर जा रहे सीआईएसएफ की बस पर हमला कर दिया। जिसमें एक जवान शहीद हो गए। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में चठ्ठा कैंप के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। जिसमें एक एएसआई शहीद हो गया और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।  

विज्ञापन

सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस में 15 जवान सवार थे, सभी मॉर्निंग शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए आतंकियों ने बस पर हमला कर दिया। सीआईएसएफ ने आतंकी हमले का डटकर मुकाबला किया। जवाबी कार्रवाई में एक एएसआई शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। 

मुठभेड़ में एक जवान शहीद
वहीं, आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है और चार जवान घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ जम्मू के सुंजवान इलाके में हो रही है। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि घेराबंदी कर इलाका खाली करा दिया है। मुठभेड़ जारी है। ऐसा लग रहा है कि आतंकी घर में छिपे हुए हैं। 
विज्ञापन





अलर्ट के बीच आईबी के पास पकड़े पांच संदिग्ध
अहम बात यह है कि दो दिन बाद ही प्रधानमंत्री मोदी का जम्मू-कश्मीर का दौरा है। 24 तारीख को पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी पंल्ली गांव जा रहे हैं। दो दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर हीरानगर सेक्टर से पांच संदिग्ध पकड़े हैं। पूछताछ के बाद इनमें से दो लोगों को जम्मू भेज दिया है। पुलिस ने बुधवार तड़के सीमा से सटे गांवों में दबिश देकर बैग व दस्तावेजों के साथ संदिग्धों को पकड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें