फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: त्राल में सेना कैंप पर आतंकी हमला, पूर्व विधायक के घर पर दागा ग्रेनेड

Tue, 30 Oct 2018 03:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आतंकियों ने त्राल क्षेत्र में सेना की 42 आरआर कैंप पर देर रात फायरिंग की। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं, लेकिन आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


रात करीब 10:10 मिनट पर उत्तरी कश्मीर के मडरू क्षेत्र में आतंकियों ने सेना कैंप पर हमला कर दिया। हमले में किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सेना ने क्षेत्र को घेर लिया है और तलाशी अभियान देर रात तक जारी थी। एक सप्ताह में त्राल में सुरक्षाबलों के कैंप पर यह पांचवां हमला है। इससे पहले दो सेना कैंप और दो सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला कर चुके हैं। यह हमले मडूरा, बटगुंड, पंजू, बजवानी क्षेत्र किए गए थे। 

पूर्व विधायक के घर पर ग्रेनेड दागा
आतंकियों ने देर रात पूर्व विधायक अब्दुल रज्जाक के शोपियां के जावूरा क्षेत्र स्थित घर पर ग्रेनेड हमला किया। आतंकी ग्रेनेड दागकर फरार हो गए। ग्रेनेड पूर्व विधायक के घर के बाहर फटा। इस हमले में किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें