फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला में सेना के कैंप पर हमला कर आतंकी फरार, सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 03 Oct 2016 11:33 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
encounter - फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में एक बार फिर आतंकियों ने सेना के कैंप को निशाना बनाते हुए रविवार को हमला किया। सेना के कैंप के पास बीएसएफ का भी कैंप स्थित है। इस हमले में बीएसएफ के दो जवान घायल हुए थे जिसमें से एक जवान की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई है । इस हमले में सेना के किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है । 
विज्ञापन


शुरूआती रिपोर्ट्स में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर आई थी लेकिन अब तक इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है । आशंका जताई जा रही है कि हमलावर आतंकियों की संख्या दो से चार तक हो सकती है ।

सूत्रों के मुताबिक सेना को शक है कि इस हमले के बाद कुछ आतंकी फरार हुए हैं जिसके मद्देनजर झेलम नदी के रास्ते समेत पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ।  
विज्ञापन

 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर आतंकियों ने बारामुला स्थित सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पहले से सतर्क जवानों ने आतंकियों की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

कैंप के अंदर घुसने में नाकाम रहे आतंकी

मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
​कश्मीर में बीएसएफ के आईजी विकास चंद्रा के मुताबिक आतंकियों ने कैंप में घुसने की कोशिश करते हुए सेना के कैंप के गेट पर ग्रेनेड से हमला किया लेकिन सेना के जवानों की चौकसी और जवाबी फायरिंग के कारण वे अंदर घुसने में नाकाम हो गए । 

कैंप काफी बड़ा है ऐसे में अगर आतंकी कैंप में घुस जाते तो काफी नुकसान हो सकता था।

घेराबंदी को कड़ा करने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप और सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों मौके पर पहुंच चुकी है ताकि आतंकी फरार ना हो सकें।
विज्ञापन

उड़ी से 50 किलोमीटर दूर है घटनास्थल

encounter - फोटो : PTI
18 सितंबर को आतंकियों ने बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में स्थित सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला किया था। इस हमले में 19 जवान शहीद हो गए थे। सेना ने इस हमले का बदला लेने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक कर पीओके में 50 आतंकियों को ढेर कर दिया था।

जिसके बाद से पाकिस्तान और आतंकी आका बौखलाए हुए हैं। ऐसे में पहले से आशंका जताई जा रही थी कि सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए आतंकी हमला कर सकते हैं।

वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर चिंता जताई और लोगों की कुशलता की कामना की।
  Colleagues in Baramulla town are phoning with reports of massive gunfire in their vicinity. Prayers for all in the area. — Omar Abdullah (@abdullah_omar) October 2, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें