फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी कर्मचारी को मारी गोली; मौत

Tue, 23 Apr 2024 11:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जानकारी मिलते ही मौके पर सुरक्षाबलों की टीम पहुंच गई है और आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों मृतक को नजदीक से गोली मारी थी। 
 
विज्ञापन
राजोरी में आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में सोमवार रात आतंकी हमले की खबर है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने एक शख्स को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर दहशतगर्द मौके से फरार हो गए हैं। पीड़ित को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
जानकारी मिलते ही मौके पर सुरक्षाबलों की टीम पहुंच गई है और आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों मृतक को नजदीक से गोली मारी थी। मृतक की पहचान मोहम्मद रज्जाक के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक समाज कल्याण विभाग में जूनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात था और राजोरी मे तैनात था।

सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
एक सप्ताह के अंदर दूसरा आतंकी हमला
इससे पहले 17 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग आतंकियों ने कायराना हरकत की थी। जिसमें आतंकियों ने बिहार के युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। लक्षित हत्या की यह वारदात लोकसभा चुनाव के बीच जबलीपोरा इलाके में हुई थी। युवक राजू शाह जबलीपोरा में परिवार के साथ किराए पर रहता था और पकौड़े की रेहड़ी लगाता था। 

सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
जम्मू-कश्मीर में इस साल गैर कश्मीरियों पर लगातार तीसरा आतंकी हमला
कश्मीर में आतंकी लक्षित हत्या के तहत लगातार गैर कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं। अनंतनाग में बिहार निवासी राजू की हत्या इस साल का गैर कश्मीरियों पर तीसरा हमला है। 7 फरवरी को श्रीनगर में आतंकियों ने पंजाब के अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह व रोहित मशी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
हमले में रोहित घायल हुआ था जिसने आठ फरवरी को दम तोड़ दिया था। 8 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के बीच ही आतंकियों ने शोपियां जिले में गैर कश्मीरी कैब चालक परमजीत सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। अब 17 अप्रैल को आतंकियों ने तीसरी घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें