फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: चुनाव में आतंकी हमला, चार आतंकी ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के मतदान में खलल डालने के लिए आतंकियों ने मतदान के दौरान बड़ा हमला करने का प्रयास किया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी में चार आतंकियों के ढेर होने की खबर है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुपवाड़ा में एलओसी क्रास करके आठ से दस आतंकी भारतीय सीमा में घुसे थे। पोलिंग बूथों को निशाना बनाने के लिए यह आतंकी सीमा पार आए थे।

सैन्य बलों ने इलाके में हलचल देखी। इसके बाद सेना और स्थानीय पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू किया। सेना की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें कि आज जम्मू-कश्मीर की 18 सीटों पर मतदान जारी है।

दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी

25 नवंबर को हुए प्रथम चरण के मतदान में रियासत में 71 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके बाद से लगातार रियासत में अलग-अलग जगहों पर आतंकी हमले हो रहे हैं।

आज भी मतदान प्रतिशत कम रहे इसके लिए आतंकी हमले की साजिश रच‌ी गई। बताया जा रहा है कि कुपवाड़ा के रास्ते ये आतंकी हंदवाड़ा की तरफ बढ़ रहे थे तभी सुरक्षाबलों ने इनको देख लिया।

इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू करने के आदेश द‌िए और सेना के जवान आतंकियों की तरफ बढ़ गए।

कुपवाड़ा और हंदवाड़ा के बीच नौगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भारी गोलीबारी हो रही है।
विज्ञापन

26 नवंबर से लगातार हो रहे आतंकी हमले

बता दें‌ कि इससे पहले भी आतंकी रियासत में खौफ फैलाने के लिए कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 26 नवंबर को अरनिया में चार आतंकियों ने सेना के बंकर पर कब्जा करके सेना के जवानों पर हमला किया था।

दो दिन चले एनकाउंटर के बाद सेना ने चारों आतंकियों को मार गिराया था, इस एनकाउंटर में सेना के तीन जवान भी शहीद हो गए थे। इसके बाद पुंछ में सेना के काफिले पर दो बार हमला किया गया।

श्रीनगर के लाल चौक पर भी सीआरपीएफ के बंकर पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था जिसमें करीब 14 लोग घायल हो गए थे।

शोपियां में भी आतंकियों ने दो सरपंचों को गोली का श‌िकार बनाया जिसमें नेकां से जुड़े एक सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें