कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस पर हमला किया है। इस हमले में एक जवान घायल हुआ है। आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि जिले के लाजीबल इलाके में लॉकडाउन के मद्देनजर पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान आतंकियों ने पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग की। जिसमें एक पुलिसकर्मी गुलाम मोहम्मद को मामूली चोटें आईं। जवान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके साथ ही इलाके को सील कर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया गया है।