फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों ने सोते हुए सैनिकों को जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आज कश्मीर में चार बड़े आतंकी हमले किए गए। कश्मीर के उरी, सोरा, तराल और शोपियां में आतंकियों ने हमले किए। इन हमलों में अब तक सुरक्षाबलों के दस जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि सात आतंकी मारे गए हैं।
विज्ञापन


पहला हमला सुबह तीन बजकर दस मिनट पर हुआ। करीब छह आतंकी गोलीबारी करते हुए उरी में सेना के कैंप में दाखिल हो गए। करीब 14 घंटे चले इस एनकाउंटर में सेना और पुलिस के दस जवान शहीद हुए। इनमें से चार जवानों के जिंदा जलने की खबर है। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने सभी छह आतंकियों को ढेर कर दिया है।

दूसरा हमला दोपहर करीब दो बजे श्रीनगर के सोरा में हुआ। यहां एक इमारत में छिपे आतंकियों ने सेना और पुलिस के जवानों को निशाना बनाया। यहां एक आतंकी मारा गया है।
विज्ञापन


तीसरा हमला कश्मीर के शोपियां में हुआ। यहां शोपियां पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। चौथा हमला कश्मीर के तराल में हुआ है जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई और करीब दस लोग घायल हैं।

सुबह 3:10 पर हुआ फिदायीन हमला

पहले आतंकियों ने उरी सेक्‍टर सेना के कैंप पर हमला किया है। रामपुर के पास उरी के मोहरा में सेना के कैंप पर आतंकियों ने सुबह तीन बजकर दस मिनट पर हमला किया।

आतंकियों से एनकाउंटर में सुरक्षा बलों के दस जवान शहीद हुए। जवाबी कार्रवाही में सुरक्षाबलों ने सभी छह आतंकियों को भी मार गिराया। छह आतंकियों ने सेना के कैंप पर फिदायीन हमला किया था।

पहले आतंकवादियों ने सेना के कैंप पर ग्रेनेड फेंके इसके बाद वह गोलीबारी करते हुए कैंप में दाखिल हो गए। आतंकियों ने कैंप में सेना की चार बैरेकों को आग के हवाले कर दिया। इसमें सेना के चार जवान जिंदा जल गए।

हमले के बाद सेना की क्‍विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) हरकत में आई। आतंकियों ने क्यूआरटी जिप्सी को भी निशाना बनाया जिसमें सेना के एक लेफ्ट‌ीनेंट कर्नल समेत दो जवान शहीद हो गए।

सेना का एनकाउंटर खत्म हो चुका है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना को आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथ‌ियार, नक्‍शे और खाने का सामान बरामद हुआ है।

आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए संकल्प

सेना सूत्रों के अनुसार उरी एनकाउंटर में 24 पंजाब रेजिमेंट के लेफ्टीनेंट कर्नल संकल्प कुमार के साथ चार अन्य जवान एनकाउंटर में शहीद हुए हैं।

वहीं, जम्मू-कश्मीर पु‌लिस के एएसआई मोहम्मद अकबर लोन, हेड कांस्टेबल अब्दुल माजिद और कंस्टेबल संजय स‌िंह शहीद हुए हैं।
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन को लेफ्टीनेंट कर्नल गुरवाह जैन और लेफ्टीनेंट कर्नल सुरेंद्र सिंह ने लीड किया।

बताया जा रहा है कि आतंकी दो गुटों में बंटे हुए थे। एक गुट ने आर्मी कैंप पर बाहर से फायरिंग की और दूसरा गुट इस कवर फायर में कैंप के भीतर दाखिल हुआ। सेना सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने यूबीजीएल का भी इस्तेमाल किया।

आर्मी कैंप में लगाई आग

सुबह के वक्त ठंड और कोहरे में विजिब्‍लिटी कम होने के कारण आतंकी हमला करने में कामयाब हो सके। बता दें कि उरी का यह इलाका श्रीनगर से करीब सौ किलोमीटर दूर है जहां पीएम मोदी की रैली होनी है।

एलओसी के पास सेना के कैंप पर किए गए हमले में सेना के जवानों ने आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया। आतंकियों ने सैनिकों की बैरेक के साथ ही कैंप के अन्य इलाको को भी आग लगा दी थी।

आठ दिसंबर को पीएम का श्रीनगर में चुनावी रैली करेंगे। पीएम के दौरे से पहले सेना के कैंप पर यह बड़ा हमला है। चुनाव में लगातार बढ़ रहे मतदान प्रत‌िशत से आतंकी बौखलाए हुआ है और अवाम में दहशत फैलाने के लिए इस तरह के हमलों को अंजाम दिया जा रहा है।

हमले पर शुरू हो गई राजनीत‌ि
घटना पर अब राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता मीम अफजल ने सरकरा पर हमला करते हुए कहा कि सरकार की विदेश नीति इवेंट मैनेजमैंट की तरह चल रही है, सरकार की विदेश नीति बहुत कमजोर है।

वहीं एसपी नेता नरेश अग्रवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पाकिस्तान के दवाब मे झुक रही है।

शोपियां और तराल में ग्रेनेड हमले

उरी और सोरा के बाद आतंकियों ने कश्मीर के शोपियां में तीसरी आतंकी वारदात को अंजाम दिया। आतंकियों ने शोपियां पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया।

पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया गया। हमला काफी जोरदार था। गनीमत नहीं की हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि पुलिस स्टेशन की ख‌िड़की से कांच टूट गए।

इसके अलावा चौथा आतंकी हमला साउथ कश्मीर के तलार में हुआ है। बताया जा रहा है कि बस स्टेंड के पास किए गए इस धमाके में करीब 10 लोग घायल हैं और एक नागरिक की जान चली गई है।

सेना और पुलिस के जवान आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उरी के बाद श्रीनगर में आतंकी हमला

खबर आ रही है कि उरी के साथ ही श्रीनगर के सोरा के अहमद नगर में भी तीन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है। सूत्रों के अनुसार सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को मार गिराया है।

सोरा में अभी भी दो आतंकी सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहे हैं। खबरों के अनुसार दोनों तरफ से भीष्‍ण गोलीबारी जारी है। बताया जा रहा है कि इलाके के अवंत भवन में छ‌िपे हुए आतंकी पुल‌िस और सेना को निशाना बना रहे हैं।

अवंत भवन के भी एग्‍जिट प्वांट सील कर दिए गए हैं। पुलिस ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें