फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorism Year 2024: आतंकवाद पर कड़ा प्रहार, 14 विदेशी दहशतगर्द ढेर, 13 आतंकी माड्यूल ध्वस्त

Wed, 01 Jan 2025 10:34 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

2024 में जम्मू संभाग में पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 14 विदेशी आतंकवादियों को मारा, 13 आतंकी माड्यूल ध्वस्त किए, और 827 आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2024 में जम्मू संभाग में पुलिस ने आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है। इसमें आतंकियों को मार गिराने के साथ उनके माड्यूल भी ध्वस्त किए। बड़ी बात यह है कि वर्ष 2024 में 2023 की तुलना में आतंकी मददगारों पर भी बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार बीते वर्ष 14 विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया गया। 13 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। इसके अलावा 827 आतंकी समर्थकों को दबोचा गया। 2023 में 282 आतंकी समर्थक पकड़े गए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने आतंकियों का समर्थन करने वाले 180 पर पीएसए भी लगवाया। 2023 में 168 पर लगा था। अन्य अपराधों में वर्ष 2023 में दर्ज 15,774 मामलों की तुलना में 2024 में 13,163 मामले दर्ज हुए। चोरी के 1321 की तुलना में 944 मामले, पशु तस्करी के 1770 मामले दर्ज किए गए जोकि 2023 में 2600 थे। 476 एनडीपीएस मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें