फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katra Ropeway Protest: धर्मनगरी में भूख हड़ताल का सातवां दिन, दो युवकों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Wed, 01 Jan 2025 10:13 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

दो युवकों की तबीयत बिगड़ने के बाद कटड़ा में रोपवे विरोधी भूख हड़ताल खत्म की गई, विधायक शमशेर सिंह ने समर्थन दिया।

विज्ञापन
रोपवे विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी में रोपवे के खिलाफ प्रर्दशन और भूख हड़ताल मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रही। हालांकि देर रात प्रशासन के साथ मीटिंग में आंदोलनकारियों ने हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया। इससे पहले भूख हड़ताल पर बैठे दो युवकों मानिक परोच और सिद्धार्थ सडोत्रा की हालत बिगड़ गई। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दौड़-भाग के चलते संघर्ष समिति के चेयरमैन बली राम राण की भी तबीयत खराब रही।

विज्ञापन


मंगलवार को बनी-बसोहली के निर्दलीय विधायक शमशेर सिंह प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने पहुंचे। वह भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से मिले। उन्हें भूख हड़ताल से हटने और दूसरों को बिठाने का आग्रह किया, लेकिन युवा नहीं माने। उन्होंने कहा था कि हमारे साथी जेल से रिहा होंगे तो कन्या पूजन कर उनके हाथों से ही खाना खाएंगे। देर रात हड़ताल खत्म कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें