जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने संगठन के तीन ओजीडब्ल्यू को दबोचा है, जिनसे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि जैश के आतंकियों के निशाने पर कई राजनीतिक हस्तियां थी।
पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार जिले के हंदवाड़ा इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश के तीन ओजीडब्ल्यू को एक ऑपरेशन के दौरान पकड़ने में कामयाबी हासिल की।