फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठ की कोशिशों के पीछे हो सकती है पाक की नापाक 'शह'

Fri, 09 Jun 2017 09:49 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा घुसपैठ की साजिश - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कश्मीर में लगातार होती आतंकी घुसपैठ की नाकामी सेना के जांबाज जवानों की एक बड़ी कामयाबी है लेकिन देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां एक बार फिर पाकिस्तान की किसी नापाक साजिश की सुगबुगाहट सुनकर एलर्ट हो गई हैं। 
विज्ञापन


दरअसल पाकिस्तान के तमाम टेरर लांचिंग पैड्स पर मौजूद आतंकियों द्वारा पिछले कुछ दिनों से एलओसी और आईबी के रास्ते घुसपैठ की कोशिश की गई है। बड़ी बात ये है कि घुसपैठ की कोशिशों में आधे से ज्यादा बार 2 से अधिक आतंकियों की घुसपैठ के मामले सामने आए हैं। 

नौगाम सेक्टर में सेना द्वारा चार आतंकियों को मार गिराने की कार्रवाई से शुरू हुआ सिलसिला पिछले 20 दिनों में आतंकी घुसपैठ का पहला वाकया था इसके बाद से ही एलओसी पर तमाम बार घुसपैठ की कोशिशें की जा रही हैं। 
विज्ञापन

आतंकियों के साथ पाकिस्तानी बैट टीम भी शामिल

पाकिस्तानी बैट टीम - फोटो : File Photo
नौगाम में आतंकी घुसपैठ की जिस साजिश को नाकाम किया गया उसके इनपुट्स में सेना को 6-8 आतंकियों की घुसपैठ की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन में जवानों द्वारा मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया गया। 

इसके बाद बाद 25-26 मई को भी उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले से सटी एलओसी पर भारतीय सेना के जांबाजों ने पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) के दो जवानों को ढेर कर दिया। एलओसी पर स्टीथ अनिल पोस्ट (कमान ब्रिज पोस्ट) के पास किलानाबा नाले से 5 से 6 आतंकियों का एक दल घुसपैठ कर दाखिल हुआ।

वहां तैनात जम्मू कश्मीर लाइट इनफैंट्री के सतर्क  जवानों ने संदिग्ध हरकत देखते हुए उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो बैट सदस्य ढेर हो गए। इसके बाद जम्मू संभाग के पुंछ सेक्टर में भी 28 मई को भी  घुसपैठ की कोशिश हुई जिसमें एक आतंकी को मार गिराया गया। 
विज्ञापन

पिछले 72 घंटों में घुसपैठ की 5 साजिशे नाकाम

भारतीय सेना की कार्रवाई - फोटो : File Photo
पिछले 72 घंटों में सेना के जवानों द्वारा आतंकी घुसपैठ की 5 साजिशों को नाकाम किया गया है। इन साजिशों में सेना के जवानों द्वारा 12 आतंकियों को मार गिराया गया है। वीरवार को नौगाम और गुरेज सेक्टर में 4 आतंकियों को मार गिराया गया था।

इससे पहले भी सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकी मारे गए थे। नौगाम और गुरेज में आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं। इनके पास से मिले खाने -पीने के सामान तथा दवाइयों पर पाक निर्मित होने की मुहर लगी है। 

शुक्रवार को उड़ी सेक्टर में जवानों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है। सेना का आपरेशन अब भी जारी है। इसके साथ ही नौगाम और मच्छेल सेक्टरों में भी जवानों का सर्च आपरेशन चल रहा है। ऐसे में पाक प्रायोजित साजिशों को नाकाम करने के लिए सेना के जवान पूरी सतर्कता से कार्रवाई के लिए तैयार है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें