फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुंछ के मेंढर के कस्सबलाड़ी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, 10 किलो आईईडी और चीन में बनी पिस्तौल बरामद

Fri, 19 May 2023 04:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

सेना ने भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित कस्सबलाड़ी क्षेत्र में व्यापक तालाशी अभियान छेड़ा। इस दौरान कंगया क्षेत्र में एक संदिग्ध आतंकी ठिकाना दिखा।
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात सेना का जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ में सुरक्षाबलों ने मेंढर की मनकोट तहसील में वीरवार तड़के तालाशी अभियान के दौरान आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। यहां से 10 किलो वजन की दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक चाइनीज पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड और दो डेटोनेटर मिले।

विज्ञापन


सेना के बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने बाद में इन्हें नष्ट कर दिया। सेना की 39 आरआर और एसओजी पुंछ ने बुधवार देर शाम को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित कस्सबलाड़ी क्षेत्र में व्यापक तालाशी अभियान छेड़ा। इस दौरान सुरक्षाबलों के सैकड़ों जवानों ने कई किलोमीटर क्षेत्र को खंगाला तो कस्सबलाड़ी के कंगया क्षेत्र में एक संदिग्ध आतंकी ठिकाना दिखा।

सुरक्षाबलों ने वहां विस्फोटक सामग्री देख कर बम निरोधक दस्ते को सूचित किया, जिसने चाइनीज पिस्तौल को कब्जे में लेने के बाद अन्य विस्फोटक सामग्री को नष्ट कर दिया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

राजोरी के कंडी क्षेत्र की घटना से लिया सबक, विस्फोटक सामग्री के पास नहीं गए

राजोरी के कंडी क्षेत्र में आतंकियों की तरफ से लगाई गई आईईडी में विस्फोट से सेना के पांच पैरा कमांडो शहीद हो गए थे। इस घटना से सबक लेते हुए सुरक्षाबलों ने इस बार विस्फोटक सामग्री को निजी पर न तो जांचा और न ही छुआ।

विज्ञापन


जब तक बम निरोधक दस्ता नहीं आ गया बरामद सामान को कड़ी घेराबंदी कर रखा गया। सुरक्षाबलों को यह अंदेशा था कि कहीं फिर से आतंकियों ने कोई साजिश न रची हो।

आतंकी हमलों में 10 जवान पिछले एक माह में हुए शहीद

22 अप्रैल को भी पुंछ के भाटादूड़िया इलाके में आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद राजोरी के केसरी हिल इलाके में पांच मई को आतंकियों के आईईडी धमाके में पांच पैराकमांडो शहीद हो गए थे। इसके बाद से इलाके में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें