फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही मिले थे कश्मीर में हमले के इनपुट, पंथाचौक की वारदात ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

Fri, 01 Sep 2017 10:14 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकी साजिश के मिले थे इनपुट - फोटो : File Photo
विज्ञापन
श्रीनगर में शुक्रवार को हुआ आतंकी हमला एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक चुनौती बन गया है। एक बार फिर श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है। पंथाचौक की घटना में एक पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं जबकि 3 अन्य घायल है। ऐसा पहली बार नहीं कि पंथाचौक पर आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन

 
एजेंसियों को वीरवार को ही मिले थे आतंकी हमले के इनपुट

पर इस बार सवालिया निशान इसलिए लग रहे हैं क्योंकि इंटेलिजेंस के अधिकारियों को पहले ही कश्मीर घाटी में किसी आतंकी साजिश के होने के इनपुट मिले थे।  उच्च स्तरीय सूत्रों के मुताबिक एजेंसियों को पहले से ही इस बात की आशंका थी कि फिदायीन आतंकियों के दस्ते के द्वारा श्रीनगर में ईद उल जुहा के आसपास सुरक्षाबलों पर कोई बड़ा आतंकी हमला किया जा सकता है।

हमले के इनपुट के बाद सैन्य प्रतिष्ठानों और पुलिस कैंपों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी और सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने की हिदायतें दी गई थी। वहीं पुलिस की ओर से ये बयान भी आया था कि कश्मीर में जैश के दो ग्रुप सक्रिय है जो किसी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में पुलिस पार्टी पर हुए हमले ने एक बार फिर सुरक्षा और इंटेलिजेंस ग्रिड के लिए एक चुनौती खड़ी कर दी है। इस हमले के बाद सुरक्षाबल हमले में शामिल आतंकियों की तलाश कर रहे हैं लेकिन बड़ी बात ये है कि इतने पुख्ता इनपुट के बावजूद भी कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया। 

पहले भी पंथाचौक पर निशाना बने हैं सुरक्षाबल

पंथाचौक पर हुए आतंकी हमले - फोटो : डेमो फोटो
पंथाचौक पर शुक्रवार को हुए हमले से पहले भी कई बार आतंकियों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। इससे पहले 25 जून को श्रीनगर के पंथाचौक इलाके में सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी पर आतंकियों द्वारा हमला किया गया। जिसके बाद पंथाचौक के दिल्ली पब्लिक स्कूल में इन आतंकियों से मुठभेड़ हुई।

इस दौरान 20 घंटे से ज्यादा के ऑपरेशन में 2 आतंकियों को मार गिराया गया। इससे पूर्व 3 अप्रैल को भी श्रीनगर में चुनावी ड्यूटी पर जा रहे सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकियों द्वारा हमला किया गया था। जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल को सेमपोरा के पास स्थित पंथाचौक में सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग की गई जिसमें 6 जवान घायल हुए। 
विज्ञापन

पुलवामा में हमले से पहले भी थे इनपुट

पुलवामा हमले के दौरान सेना के जवान - फोटो : फाइल फोटो
कश्मीर में पिछले हफ्ते पुलवामा की जिला पुलिस लाइंस पर हुए हमले के पूर्व भी एजेेंसियों को इनपुट मिले थे कि पुंछ के रास्ते घुसपैठ किए फिदायीन आतंकियों द्वारा जम्मू संभाग के किसी स्थान पर हमले की साजिश हुई है।

इस इनपुट के बाद कई जगह सर्च ऑपरेशन भी चले। वहीं इनपुट्स के दो रोज बाद ही 3 आतंकियों के दस्ते ने पुलवामा में हमला किया जिसके बाद 21 घंटे की मुठभेड़ में 3 आतंकी मार गिराए गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें