फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में एक बार फिर पंथाचौक पर निशाने पर आए सुरक्षाबल, पहले भी हो चुके हैं हमले

Fri, 01 Sep 2017 09:04 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कई बार हुए हैं पंथाचौक पर हमले - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
कश्मीर के पंथाचौक में एक बार आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर निशाना साधा गया है। जानकारी के मुताबिक आतंकी हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल है जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसा नहीं है कि श्रीनगर में पंथाचौक के पास पहली बार सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया हो। 
विज्ञापन


इससे पहले 25 जून को श्रीनगर के पंथाचौक इलाके में सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी पर आतंकियों द्वारा हमला किया गया। इस आतंकी हमले के बाद घटना में शामिल 2 आतंकी पास स्थित एक स्कूली इमारत में घुस गए। 

इन आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसके बाद पंथाचौक के दिल्ली पब्लिक स्कूल में इन आतंकियों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान 20 घंटे से ज्यादा के ऑपरेशन में 2 आतंकियों को मार गिराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर लोकसभा चुनाव के दौरान भी हुआ था पंथाचौक पर हमला

चुनाव के दौरान भी हुआ था पंथाचौक पर हमला - फोटो : File Photo
इससे पूर्व 3 अप्रैल को भी श्रीनगर में चुनावी ड्यूटी पर जा रहे सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकियों द्वारा हमला किया गया था। जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल को सेमपोरा के पास स्थित पंथाचौक में सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग की गई जिसमें 6 जवान घायल हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें