फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में आतंक पर प्रहार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; डोडा में 13 ठिकानों पर छापेमारी

Mon, 28 Apr 2025 12:25 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा जिले में 13 स्थानों पर छापेमारी की। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहालगाम  आतंकी हमले के बाद सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा जिले में 13 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इन कार्रवाइयों का लक्ष्य आतंकियों के ठिकानों का भंडाफोड़ करना है और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े लोगों पर कानूनी शिकंजा कसना है।

विज्ञापन


22 अप्रैल को पहलगाम के बायसरन में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक नेपाली था। इस हमले में बहुत से लोग घायल हो गए। घटना के बाद से घाटी की सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई है।

साथ ही, श्रीनगर पुलिस ने आतंकियों के नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की, शहर में कई स्थानों पर छापेमारी करते हुए। यह छापेमारी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के ओवरग्राउंड वर्कर्स  और उनके सहयोगियों के घरों पर हुई। पुलिस ने बताया कि कुल 63 लोगों के घरों में छापे डाले गए।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: पाकिस्तान के आतंकियों को दे रहे थे मदद: घाटी में छिपे दुश्मन बेनकाब; 14 स्थानीय आतंकवादियों का पर्दाफाश

पुलिस ने कहा कि  गवाहों और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी अभियान किया गया था। इसका लक्ष्य हथियार, दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य सामग्री बरामद करना है और आतंकवादी गतिविधियों की साजिशों का पता लगाना है।
विज्ञापन


कटड़ा होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वजीर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पहलगाम हमले से पर्यटन भी प्रभावित हुआ है। उनका कहना था कि अब तक लगभग 35 से 37% होटल बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। अमरनाथ यात्रा में भी यात्रियों की संख्या 45,000 से घटकर 20,000 से 22,000  तक रह गई है।

यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Attack: निकाह ऑनलाइन हुआ, जुदाई सरकारी फरमान से; पाकिस्तान की मीनल को छोड़ना ही होगा पिया का घर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें