फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध और शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी

Tue, 13 Jan 2015 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध और शीतलहर की जुगलबंदी ने दिन के तापमान को तेजी से गिराना शुरू कर दिया है। सोमवार को दिन का तापमान वर्तमान सीजन में सबसे निचले स्तर पर रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


ठिठुरन ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने अगले अड़तालीस घंटों के भीतर बारिश की फुहार की संभावना जताई है। बारिश न होने तक खुश्क ठंड का सिलसिला जारी रहेगा।

स्कॉस्ट जम्मू की कठुआ एग्रोमेट यूनिट के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दिन के तापमान में आई गिरावट से हवा बेहद ठंडी हो गई। ठिठुरन के बीच दुश्वारियों में अचानक इजाफा हो गया। ठंड बढ़ने से दफ्तरों और स्कूलों में हाजिरी बेहद कम रही।

हर कोई हाड़ कंपाती ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ढूंढ़ता नजर आया। इस बीच सिर से लेकर पांव तक गर्म कपड़ों को लपेटे लोग सर्द हवा से बचने के उपाय करते रहे।

मौसम के ताजा मिजाज से हर तरफ हायतोबा मचने लगी है। उधर पर्वतीय इलाकों में भी तापमान का स्तर ढलान पर है। सुदूरवर्ती बनी तहसील और इससे सटे इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य के आसपास है।
विज्ञापन


सुबह और शाम के समय ठंड को सहना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में शीतलहर से दुश्वारियों ने सामान्य दिनचर्या पर खासा असर डाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें