फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर रहा था हाईस्कूल रिजल्ट का इंतजार, आ गई मौत

Sun, 10 May 2015 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह समारोह के लिए सामान लेकर जा रही टाटा मोबाइल के खाई में गिरने से शुक्रवार को चंकाह में मारे गए युवक की पहचान हुई। मृतक अठारह वर्षीय फरीद सु बठौई तहसील माहौर निवासी अब्दुल हमीद का पुत्र था। वह दसवीं की परीक्षा देकर रिजल्ट का इंतजार कर रहा था। इस बीच परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण मजदूरी कर रहा था। दरअसल, शुक्रवार को हादसे के बाद फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


शव को जिला अस्पताल में रखवाया गया था। उसकी पहचान के लिए अन्य मजदूरों की मदद ली गई। बाद में उसके परिवार के सदस्यों को बुलाकर पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द कर दिया गया। छानबीन में पता चला कि परिवार की माली हालात ठीक नहीं होने के कारण फरीद मजदूरी करने के लिए रियासी आया था। उसने अभी हाल ही में दसवीं की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को वह कसबे के चौक चबूतरा मोहल्ले में काम की तलाश में खड़ा था।

इसी दौरान मौके पर विवाह समारोह के लिए आइसक्रीम लेने के लिए आई टाटा मोबाइल में उसने आइसक्रीम चढ़ाई। इस दौरान टाटा मोबाइल के चालक और अन्य लोगों ने उसे बर्फ की सिल्ली भी चढ़ाने को कहा। इसके लिए पचास रुपये देने की बात हुई। इस पर फरीद ने कहा कि उसके पास कोई काम नहीं है। इसलिए उसे भी शादी समारोह में काम करने के लिए ले चलें।
विज्ञापन


चार सौ रुपए दिहाड़ी पर बात पक्की भी हो गई और सभी टाटा मोबाइल में सवार होकर चल दिए। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। चंकाह में टाटा मोबाइल खाई में जा गिरी और फरीद की मौत हो गई। बाकी तीन सदस्य घायल हो गए। मृतक फरीद के घर में उसके माता-पिता के साथ तीन भाई और एक बहन है। इस हादसे से फरीद का परिवार बुरी तरह से टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें