फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 संदिग्ध आतंकियों को हिजबुल ने बताया निर्दोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में दक्षिण कश्मीर में बीते रविवार को पुलिस द्वारा पकड़े गए 10 संदिग्ध आतंकियों को निर्दोष करार दिया है।
विज्ञापन


हिज्ब प्रवक्ता सलीम हाशमी ने कहा कि इन युवकों का हमारे संगठन से कोई संबंध नहीं है। घाटी में सबसे ज्यादा सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख प्रवक्ता सलीम हाशमी ने पाक अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफराबाद से जारी एक बयान में कहा कि इन पकडे़ गए युवकों का हमारे संगठन से कोई नाता नहीं है।

हाशमी ने कहा कि इन मासूम नौजवानों की गिरफ्तारी कश्मीर में भारत द्वारा जारी मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक बड़ा सबूत है।
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने र‌व‌‌िवार को 10 युवकों को ‌क‌िया था ग‌िरफ्तार

हिज्ब प्रवक्ता ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार अगर जेनयू में कश्मीर की आजादी का पक्ष लेने वाले उमर खालिद व उसके अन्य साथियों को हिज्ब व लश्कर का सदस्य बता सकती हैं तो फिर इन कश्मीरी युवकों को हमारा कैडर बताए जाने पर हमें हैरानी नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि हमारी विभिन मानवाधिकार संस्थाओं से अपील है कि वह इन मासूम युवकों की रिहाई के लिए प्रयास करें। गौरतलब है कि बीते रविवार को शोपियां जिले के विभिन्न हिस्सों में चलाए गए अभियान में पुलिस ने 10 युवकों को पकड़ा था।

जिनमें जाकिर अहमद बट, सज्जाद अहमद मल्ला, जुबैर अहमद मल्ला, बिलाल अहमद परा, जहूर अहमद बट, फारुक अहमद ठोकर, आशिक अहमद बट, मुद्दस्सर अहमद ठोकर, अल्ताफ अहमद बट और जाकिर अहमद मलिक शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें