तहसीलदार मनोज कुमार के नेतृत्व में कसबे के ढाबाें, चाय व मिठाइयों की दुकानाें पर अभियान चलाकर जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान वहां प्रयोग में लाए जा रहे दस घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। साथ ही 11383 रुपये जुर्माना वसूला। दस किलो पॉलीथिन बैग भी जब्त किए।
तहसीलदार ने कहा कि घराें में प्रयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडराें का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकानदार खाने-पीने के पदार्थों को ढंक कर रखें। इस दौरान एमसी के ईओ संजीव कुमार, खाद्य व आपूर्ति विभाग, तहसील अधिकारी व थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।