फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में पारा 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा

Tue, 28 Jul 2015 08:56 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में पिछले कई दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही है। लिहाजा स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बुधवार की शाम से घाटी के मौसम में बदलाव के आसार हैं जिससे श्रीनगर के साथ साथ घाटी के सभी हिस्सों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के लगभग सभी मैदानी इलाकों में काफी गर्मी पड़ रही है। जबकि पहाड़ी इलाकों में रोज हलकी बूंदाबांदी होती है। दिन में धूप ज्यादा तो नहीं खिल रही लेकिन उमस बहुत ज्यादा है जिसके कारण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है।

स्थानीय लोगों को इस गर्मी से काफी मुश्किलें हो रही हैं। लोगों के अनुसार दिन में गर्मी ज्यादा होती है। स्थानीय निवासी अजहर के अनुसार दिन के समय काफी गर्मी होती है जिससे काफी प्यास लगती है। सीधी  धूप में खड़ा होना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन


श्रीनगर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम के मिजाज ऐसे ही बने रहेंगे। जबकि 29 जुलाई की शाम से मौसम बिगड़ने की संभावना है। श्रीनगर समेत घाटी के लगभग सभी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें