फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत के पारे में उछाल, माइनस 20 डिग्री सेल्सियस के साथ कारगिल रहा सबसे सर्द

Tue, 16 Jan 2018 08:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

मौसम के लगातार साफ रहने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 5-7 डिग्री ऊपर चला गया है। घाटी समेत जम्मू संभाग के अधिकतर इलाकों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। जम्मू और कटड़ा में पारा बीस डिग्री के ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन


इस बीच न्यूनतम माइनस 20.0 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को राज्य के अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। 

मकर संक्रांति के बाद मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। कश्मीर के सभी हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री ऊपर चल रहा है। हालांकि श्रीनगर सहित अन्य कई इलाकों में रात के पारे में सामान्य से थोड़ी गिरावट बनी हुई है।
विज्ञापन


जम्मू में सोमवार को भी दिनभर मौसम साफ रहा। दोपहर को तीखी धूप रही। लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडक कायम है। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री चढ़कर 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन बीती रात का न्यूनतम पारा सामान्य से 2.3 डिग्री गिरकर 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


स्थान   न्यूनतम तापमान
लेह     माइनस 10.9
गुलमर्ग    माइनस 6.4
पहलगाम   माइनस 5.6
कुपवाड़ा   माइनस 4.8
काजीकुंड   माइनस 4.2
श्रीनगर      माइनस 3.3

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें