फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूमो पलटने से चार घायल

विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
डोडा। डोडा जिला अंतर्गत पड़ने वाले गंदोह सबडिवीजन में मलाथ मोड़ के पास एक सूमो सड़क से पलट कर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में सूमो में सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सूमो जेके06-5780 चिल्ली से भटोली की ओर जा रही थी। जब वह मलाथ मोड़ के पास पहुंची तो चढ़ाई होने के कारण वह असंतुलित हो गई और देखते ही देखते सड़क पर पलट गई। इस हादसे में उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से घायल शाह मोहम्मद (35) निवासी कुथलू, शौकत अली (30) निवासी भटोली, सलीमा बेगम (25) निवासी भटोली और दो वर्षीय छोटी बच्ची को निकाल कर लोगों ने गंदोह अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें