फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सूर्य की तपिश में बाहर निकलना हुआ मुश्किल

Thu, 28 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
तापमान 40 ड‌िग्री के करीब - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जम्मू में पारा चालीस डिग्री को छूने को तैयार है। सूर्य की तपिश में बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। चढ़ते पारे का असर सामान्य जनजीवन पर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिन तक मौसम साफ रहेगा। जिससे पारे में उछाल आएगा। इस बीच न्यूनतम 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। 
विज्ञापन


रियासत में बुधवार को जम्मू दिन के अधिकतर 37.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे गर्म रहा। पारे में लगातार उछाल से इंसानों के साथ जीवजंतु भी परेशान होने लगे हैं। सड़कों से तारकोल पिघलने लगा है।

गर्मी से राहत पाने के लिए कनाल नहर सहित अन्य दूसरे जल स्थलों पर लोगों की भीड़ पहुंच रही है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारे में उछाल आया है। यहां दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। हालांकि कश्मीर में अभी राहत है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री कम 20.1 और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में बीती रात का पारा 3.0, लेह में दिन का पारा 15.1 और कारगिल में 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें